एक बच्चे ने बचाई इंसान के सबसे अच्छे दोस्त की जान
नितिन नाम के इस होनहार बच्चे ने एक कुत्ते की जान बचाकर इंसानियत का सिर ऊँचा कर दिया, नॉएडा के सेक्टर 15 के सामने बच्चे की दादी की एक दूकान है,जिसपर यह गर्मियों की छुट्टियों में मदद करने यहाँ आया हुआ है, आज जैसे ही आंधी आई एक के बाद एक दो गाड़ियों ने एक कुत्ते को कुचल दिया,नितिन ने तब दूकान छोड़ कर उस कुत्ते के पास जाकर उसकी मदद करने की ठानी और सबसे पहले बीच रोड पर खड़ा हो गया, और अपनी टी शर्ट उतार कर उसको ढँक दिया ताकि वह बारिश के कारण दम ना तोड़ दे , उसे इस तरह देख वहीँ से गुज़र रहे मनसिमरन ने अपनी गाडी रोकी और उसे गाडी में बैठाने की कोशिश की, पर घायल होने के कारण उसने उन्हें काट लिया, तभी वहां से गुज़र रहे रंजन तोमर ने गाडी रोक कर एस .पी.सी.ए की एम्बुलेंस को बुलाया जो जल्द ही वहां पहुंच गई। और इस तरह इस बच्चे ने इस बेज़ुबान की जान बचाकर इंसानियत को शर्मसार होने से बचा लिया.... SPCA (सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ़ क्रुएल्टी अगेंस्ट एनिमल्स ) को विशेष धन्यवाद और उनका फ़ोन नंबर सभी शहरवासी अपने पास सेव कर लें ताकि ज़रूरत पड़ने पर इन्हे फोन किया जा सके,इनकी सेवाएं मुफ्त हैं !!!!फ़ोन नंबर इस प्रकार हैं 9818300080 और 9999352343 !!!!
